गुड़गांव, मार्च 28 -- सोहना,संवाददाता। शहर में नवरात्रों पर मीट की दुकानों को बंद किये जाने की मांग को लेकर शहरवासियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसके लिए शहर में खुली मीट की दुकानों से लेकर खुले में चल रहे खत्ते और मीट से बने व्यंजनों की रेहड़ियों को भी बेचने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। वहीं प्रशासन ने उक्त मामले पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। शुक्रवार को स्थानीय जागरूक नागरिकों ने एकत्रित होकर चौत्र नवरात्रों पर मीट की दुकानों व रेहड़ियों को बंद कराने की गुहार लगाई है। जिसमें धार्मिक, व्यापारिक व सामाजिक संस्थाओं के सैंकड़ों प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। लिखित ज्ञापन पत्र एसडीएम संजीव कुमार सिंगला को भी सौंपा है। ज्ञापन पत्र अखिल भारतीय हिंदू महासभा की अगुवाई में दिया गया था। जिसमें कहा गया है कि नवरात्रे हिंदू वर्ग की आस्था के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.