नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- Navratri 2025 Timing, शारदीय नवरात्रि: हर साल अक्टूबर और सितंबर महीने में शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस साल की नवरात्रि सितंबर में शुरू हो रही है व अक्टूबर में समाप्त हो रही है। पंचांग अनुसार, आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 22 सितंबर को हो रही है। 22 सितंबर, सोमवार को शारदीय नवरात्रि का पहला दिन है। इसी दिन पूरे विधि-विधान से घट स्थापना व कलश स्थापना की जाती है। देवी मां दुर्गा को समर्पित शारदीय नवरात्रि 10 दिन तक चलने वाले हैं, जो 02 अक्टूबर 2025 गुरुवार को समाप्त होंगे।नवरात्रि पर सुबह 6:09 बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्तसुबह 6:09 से 8:06 बजे तक (1 घंटा 56 मिनट)अभिजीत मुहूर्त : 11:49 से 12:38 बजे तक (49 मिनट) शुभ चौघड़िया मुहूर्त: सुबह 09:11 बजे से सुबह 10:43 बजे तक, सुबह 10:42 से दोप...