रिषिकेष, मार्च 30 -- अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा की ओर से रविवार को दून रोड स्थित कार्यालय में चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में एके गढ़वाली म्यूजिक की प्रस्तुति भजन गीत धारी देवी जौला को लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में महासभा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी, पार्षद गजेंद्र सजवाण, लोक गायक विनोद बिजल्वाण, समाजसेवी राजपाल राणा एवं लोक गायक अमन खरोला ने संयुक्त रूप से भजन गीत धारी देवी जौला का लोकार्पण किया। डॉ. राजे नेगी ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मां धारी देवी के गुणगान के लिए बनाये गए भजन को लेकर लोक गायक अमन खरोला एवं उनकी पूरी टीम को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भजन गीत का म्यूजिक नीरज उनियाल द्वारा तैयार किया गया एवं कैमरामैन पंकज नेगी है। भजन को लोक गायक अमन खरोला एवं लोक गायिका तनीषा रावत ने अपनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.