नई दिल्ली, मार्च 27 -- चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू हो जाएगी। ऐसे में मां दुर्गा की पूजा के लिए कलश स्थापना से लेकर 9 दिनों का व्रत करने वाले हैं तो कुछ कामों को पहले से ही निपटा लें। जिससे व्रत की तैयारियां आसानी से पूरी हो जाएं और नवरात्रि के दिनों में आपका सारा ध्यान केवल दुर्गा की आराधना में रहे। नवरात्रि में कई कामों को करने की मनाही रहती है, जिसे अगर इन 9 दिनों में करने से व्रत-पूजा खंडित हो सकती है। ऐस में अपने कामों की ये लिस्ट बनाकर पूरी कर लें। जिससे नवरात्रि की तैयारियों को पूरा करना आसान हो जाएगा और बाद में पूजा खंडित होने का भी डर नहीं रहेगा।घर और मंदिर की सफाई पहले ही कर लें देवी दुर्गी की स्थापना और आगमन से पहले मंदिर और घर की सफाई जरूरी होती है। लेकिन इस काम को ठीक एक दिन पहले ना करें। बल्कि दो से तीन दिन पहले ही कर लें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.