हाथरस, सितम्बर 29 -- हाथरस। परमपिता परमात्मा शिव हैं। कल्याणकारी और शक्ति है असुर संहारिणी। शिव के बिना शक्ति नहीं और श्क्ति के बिना शिव नहीं। जब दोनों एक साथ कलिकाल के अन्त में उपस्थित होते हैं तब जगत का परिवर्तन होता है। कलियुग से दैवयुग , नर्क स्वर्ग बन जाता है। अवसर था नवरात्रि का और परमपिता परमात्मा शिव द्वारा संस्थापित और नारी शक्ति द्वारा संचालित संगठन प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्व विदयालय जो नारी को पवित्रता और अष्ट शक्तियों से अलंकृत कर शिवशक्ति अवतार बनाने की पहल करने वाला विश्व का पहला संगठन बना। इसके अलीगढ रोड स्थित आनन्दपुरी कालोनी केन्द्र की संचालिका बीके शान्ता बहिन के सानिध्य में नेहरू कालोनी के दुर्गा मंदिर पर चैतन्य दुर्गा देवी झाँकियाँ सजाई गईं। इस मौके पर श्रृद्धालुओं द्वारा शिवशक्ति अवतार देवियों की मंगला आरती ...