देहरादून, मार्च 31 -- देहरादून में कुट्टू का आटा खाने से 100 से अधिक लोग बीमार हुए हैं। इन्हें दून अस्पताल के साथ ही कोरोनेशन अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। इनमें से 60 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि 40 से अधिक लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका अभी इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि नवरात्र में कुट्टू का आटा खाने की वजह से इन लोगों की तबियत बिगड़ी है। सूचना पर स्वास्थ्यमंत्री धन सिंह रावत भी कोरोनेशन अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं, प्रशासन ने शहरभर में छापेमारी शुरू कर दी है। कुट्टू के आटे के सप्लायरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जबकि दुकानों से आटे को जब्त कर सैंपलिंग ली जा रही है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक कुट्टू के आटे की सप्लाई विकासनगर से की गई थी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि विकासनगर से दून की छह दुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.