नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- शारदीय नवरात्रि शुरू हो चुके हैं। हिंदू धर्म में इसे आस्था और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान मां दुर्गा हर किसी की बिगड़ी बना देती हैं। नवरात्रि के दौरान लोग मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूप से अपने और अपनों लिए मनोकामनाएं मांगते हैं। वहीं नवरात्रि के हर एक दिन अलग-अलग रंग को पहनने का भी खूब प्रचलन है। बता दें कि नवरात्रि का हर दिन अलग-अलग रंगों को समर्पित हैं। ऐसे में कहा जाता है कि नवरात्रि भर दिन के हिसाब से अगर कपड़ों के रंगों का चयन किया गया तो देवी मां की खूब कृपा बरसती हैं।शुरुआती 2 दिन पहने जाते हैं इस रंग के कपड़े नवरात्रि का पहला दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री को समर्पित होता है। माना जाता है कि उन्हें नारंगी रंग काफी पसंद है। यही वजह है कि उन्हें इसी रंग के वस्त्र पहनाए जा...