बुलंदशहर, सितम्बर 25 -- खुर्जा। नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थित मंदिरों में मैया के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा की गई। मैया को गाय के दूध का भोग लगाया गया। श्रीनव दुर्गा शक्ति मंदिर सहित नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थित मंदिरों में मैया को मां चंद्रघंटा के स्वरूप में सजाया गया। मैया को गुलाबी रंग की पोशाक धारण कराई गई। मैया का वाहन चीता है। मान्यता है कि मैया को गाय के दूध का भोग लगाने से सभी मन्नते पूरी होती हैं। भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर मैया के चंद्रघंटा स्वरूप के दर्शन किए। मैया के दर्शनों के लिए मंदिरों में कतारें लगी रही। भक्तों की बढ़ती कतारों को देख पुलिस बल भी मंदिरों के निकट तैनात रहा। वहीं मंदिर समितियों की ओर से भी भक्तों के लिए उचित व्यवस्था की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...