चंदौली, अक्टूबर 1 -- पीडीडीयू नगर। नवरात्रि के आखिरी दिन बुधवार को घर-घर कन्याओं का पूजन किया गया। नौ दिन व्रत रखने वालों ने विधि-विधान से मां की पूजन अर्चन के बाद कन्याओं का पूजन किया। उनके पांव पूजे और प्रसाद ग्रहण कराने के साथ द्रव्य दान किए। वहीं जिलेभर के देवी मंदिरों में सुबह से ही दर्शन पूजन करने वालों की भीड़ रही। नगर के पीडीडीयू नगर, चहनियां, सकलडीहा, धीना, चकिया सहित अन्य जगहों पर देवी मंदिरों में पूजा पाठ और हवन कराया गया। इसके अलावा पूजा पंडालों में भी हवन पूजन हुआ। वहीं सुबह से ही दर्शन पूजन करने वालों की भीड़ रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.