मधुबनी, सितम्बर 20 -- मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। इस बार नवरात्र में माता का आगमन हाथी पर होगा। जबकि माता का प्रस्थान मनुष्य के कंधा यानी पालकी पर होगा। ज्योतिषशास्त्र में इसे बहुत शुभ माना जाता है। यह सुख- समृद्धि, व्यापार और कृषि के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। अगर मां दुर्गा का आगमन रविवार, सोमवार के दिन होता है तो यह कृषि, धन-धान्य के लिए शुभ होता है। शारदीय नवरात्रि को हिंदू धर्म में बहुत खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है। माता रानी हर साल अलग वाहन पर सवार होकर आती है। हर बार मां दुर्गा का पृथ्वी पर आगमन और प्रस्थान की सवारी अलग होती है. इस वर्ष शारदीय नवरात्र की शुरुआत 22 सितंबर, सोमवार के दिन से हो रही है। इस दिन घटस्थापना के साथ नवरात्रि का पावन उत्सव 10 दिनों तक मनाया जाएगा। शहर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.