मधुबनी, सितम्बर 24 -- मधुबनी। नवरात्र के तीसरे दिन बुधवार को मां चंद्रघंटा की पूजा हुई। मां चंद्रघंटा की पूजा से जीवन में सफलता मिलती है और सभी परेशानियां दूर होती हैं। सुबह से देवी मंदिरों एवं घरों में लोग विधि विधान से मां चंद्रघंटा की पूजा कर रहे थे। शहर के गिलेशन बाजार, भौआरा पुरानी दुर्गा मंदिर, कोतवाली चौक, गोशाला चौक, सप्ता आर के कालेज गेट, गंगासागर काली मंदिर परिसर में माता की पूजा हो रही है। दुर्गासप्तशती के पाठ से माहौल भक्तिमय हो गया है। शाम में देवी मंदिरों में धूप व दीप दिखाने को भीड़ उमड़ने लगी है। स्टेशन चौक स्थित हनुमान प्रेम मंदिर के पुजारी पंडित पंकज झा शास्त्री ने बताया कि मां चंद्रघंटा की वास्तविकता एक पौराणिक और आध्यात्मिक प्रतीक है, जो नवरात्रि के तीसरे दिन पूजी जाने वाली मां दुर्गा का एक स्वरूप हैं। वह साधकों को भय, अ...