नई दिल्ली, फरवरी 11 -- नवरत्न कंपनी एसजेवीएन लिमिटेड (SJVN) के शेयरों में बुधवार को तूफानी तेजी आई है। एसजेवीएन लिमिटेड के शेयर बुधवार को BSE में 6 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 77.29 रुपये पर बंद हुए। दिन के कारोबार के दौरान कंपनी के शेयरों ने 78.48 रुपये के हाई लेवल को भी छुआ। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में एसजेवीएन लिमिटेड का मुनाफा 50 पर्सेंट से ज्यादा बढ़ा है। नवरत्न कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है। एसजेवीएन के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 107.50 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 68.17 रुपये है। नवरत्न कंपनी को 224 करोड़ रुपये से ज्यादा का प्रॉफिटनवरत्न कंपनी एसजेवीएन लिमिटेड का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 50.6 पर्सेंट बढ़कर 224.4 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहल...