लोहरदगा, मार्च 19 -- लोहरदगा, संवाददाता। नवयुवक संघ देवी मंदिर पावरगंज लोहरदगा में मंगलवार शाम रामनवमी के भव्य आयोजन को लेकर श्याम वर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व कमेटी को भंग करते हुए नई कमेटी बनायी गई। इस वर्ष भव्य तरीके से रामनवमी का आयोजन करने का निर्णय हुआ। नई कमेटी में विशाल वर्मा को अध्यक्ष, राहुल रजक को कार्यकारी अध्यक्ष, शौर्यदीप दत्ता को सचिव, पिंकू वर्मा को कोषाध्यक्ष और शुभम कुमार को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में दीपक वर्मा, श्याम वर्मा, रितेश दत्ता, तपोश राय, देवाशीष कौर, प्रसेनजीत कौर, प्रेम प्रजापति, गुडस प्रसाद, मोनू, अमित, रवि, सुनील, अनिल, पिंकू, छोटू, पीयूष, ओम प्रकाश रजक, सुधीर रजक, माणिक दास आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.