भागलपुर, मई 21 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नवयुग विद्यालय परिसर में सोमवार से पांच दिवसीय समर कैंप और स्पोर्ट्स कैंप का आगाज हो गया। बच्चों ने सुबह वार्म-अप और जुम्बा डांस से इसकी शुरुआत की। समर कैंप के तहत बच्चों ने सामुदायिक सेवा में राहगीरों को ठंडा शरबत व जूस पिलाया। इसके बाद उन्होंने अबेकस के जरिए गणित के गुर सीखे। स्पोर्ट्स कैंप में बच्चों ने कबड्डी और खो-खो के विशेषज्ञ कोच के मार्गदर्शन में खेल की बारीकियां सीखीं। विद्यालय के प्राचार्य कल्लोल चक्रवर्ती ने विद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.