अलीगढ़, अक्टूबर 2 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। शारदीय नवरात्रों के नौवें दिन बुधवार को मां सिद्धिदात्री की पूजा हुई। लोगों ने घर-घर कन्याओं को भोज कराया। देवी मां की पूजा कर सभी ने सुख, समृद्धि की मनोकामना की। इस दौरान मंदिरों में भी देवी दर्शन के लिए भक्तों की खासी भीड़ उमड़ी। धार्मिक मान्यताओं के आधार पर भक्तों को संसार में धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है। भक्तों ने रोली, कुमकुम, पुष्प, चुनरी से मां की पूजा की। हलुआ, पूरी, खीर, चने, नारियल से माता का भोग लगाया जाता है। इसके बाद माता के मंत्रों का जाप हुआ। मां की अग्यारी कर उसमें लौंग, बतासा, कपूर चढ़ाया। साथ ही माता की आरती की। कन्या रूपी मां के छोटे रूपों में भोजन कराने के बाद उनके पैर छुए फिर उन्हें दक्षिणा व सुंदर उपहार देकर प्रसन्न किया। कन्याओं को भोजन कराने के बाद न...