कन्नौज, अप्रैल 7 -- तालग्राम, संवाददाता। नौ दिन की उपासना का रविवार को घर-घर कन्या पूजन के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सुबह से लेकर दोपहर तक घरों में कन्या और लंगूरों पूजन का दौरा चलता रहा। इसी के साथ नवदुर्गा की नौ दिनों की आराधना पूर्ण हुई। वही राम नवमी के उपलक्ष्य पर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के कई धार्मिक स्थलों में विशाल कन्या भोज व भंडारे का आयोजन किया गया। रविवार को नवमी पूजन के साथ नवरात्र का समापन हो गया। घर-घर में कन्या-लांगुरों का पूजन कर दक्षिणा और उपहार दिए गए। देवी मंदिरों में भी सुबह से ही मां की जय-जयकार होने लगी। देर रात तक देवी मंदिर भक्तों से गुलजार रहे। मंदिरो में भी मां की महिमा का गुणगान होता रहा। जगह-जगह आयोजित कीर्तन भजनों के कार्यक्रम में भक्त झूमते रहे। दुर्गा पूजन के लिए सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का रेला उमड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.