सहारनपुर, अक्टूबर 1 -- शारदीय नवरात्रि के नवमी पर मां सिद्धिदात्री के जयकारों से वातावरण हो गया। बड़ी संख्या में लोगों ने नवमी पर कन्याओं को जिमाया। इसके साथ ही मंदिरों पहुंचकर पूजा-अर्चना कर मां जगदंबा को भोग लगाकर आरती। इसके साथ ही पश्चात लोगों ने व्रत खोला। बुधवार को नवमी पर सुबह से ही लोगों ने कन्याओं को अपने घर बुलाकर सर्वप्रथम लोगों ने उनके चरण धोने के साथ ही आराधना की। कन्याओं को हलवा, पूरी, चने सहित अन्य पकवान भोग लगाकर आशीर्वाद लिया। कन्याओं को विभिन्न प्रकार के उपहार दिए। घर-घर कन्याओं का पूजन हुआ। वहीं, मंदिरों में भी विशेष अनुष्ठान हुए। राधा विहार स्थित सिद्धपीठ महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में स्वामी कालेंद्रानंद ने पंचामृत से मां जगदंबा का स्नान कराने के साथ की पूजा अर्चना कराई। माता रानी को भोग लगाकर आरती उतारी और कन्...