कानपुर, मई 14 -- कानपुर। गरीब वर्ग के खोजकर्ताओं के लिए बुधवार को जीजीआईसी, चुन्नीगंज में जिला स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी लगाई। कमलेश सिंह को वर्षा जल संचयन पर प्रथम पुरस्कार मिला। उन्हें 8000 रुपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी गई। जैविक कृषि पर सोनू को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 5000 की राशि दी गई। मिलेट्स पर सुनीता को तृतीय पुरस्कार के रूप में 3000 की पुरस्कार राशि दी गई। दुपट्टा निर्माण में गौरी, डिजाइनर सूट में सदफ फातिमा, कौशल विकास में मुकेश, डिजाइनर सूट पर शहाना और कमरजहां को दो-दो हजार की राशि दी गई। इस तरह कुल 29 हजार की धनराशि के पुरस्कार बांटे गए। जिला विज्ञान क्लब की समन्वयक डॉ. किरन प्रजापति ने बताया कि इसे प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के सहयोग से आयोजित किया गया। इससे पहले प्रदर्शनी का उद्घाटन मंडलीय संयु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.