बोकारो, अप्रैल 4 -- तुपकाडीह में चैती दुर्गा पूजा उल्लास पूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है। शुक्रवार को नवपत्रिका के आगमन के साथ ही तीन दिवसीय दुर्गोत्सव सह मेला शुरू हो गया। पुरोहित अमूल्य पांडेय ने मंत्रोंचारण के साथ ही मां दुर्गा की पूजा प्रारम्भ की। दुर्गासप्तशती के पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कमेटी के अध्यक्ष अनिल दिगार ने बताया मंदिर प्रांगण से लेकर पूरे चौक बाजार को हनुमान पताका और लाइट से सजाया गया है। रामनवमी जुलुस को भव्य रूप देने के लिए रघुबीर दल अखाड़ा के कलाकार झांकी की तैयारी कर रहे हैं। जबकि शनिवार को खोरठा का रंगारंग कार्यक्रम होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.