गिरडीह, दिसम्बर 16 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नव गठित लेदा मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय तथा मंडल प्रतिनिधि भागीरथ मंडल के सम्मान में समारोह का आयोजन किया। जिसमें प्रखंड सांसद प्रतिनिधि सुरेश मंडल, पूर्व मंडल अध्यक्ष भागीरथ मंडल ने नए मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय को बुके, माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मंडल के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने भी फूल माला देकर अपने नए नेता का जोरदार स्वागत किया। मौके पर प्रखंड सांसद प्रतिनिधि सुरेश मंडल ने कहा कि भाजपा संगठन में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि होता है। पार्टी संगठन की छोटी से छोटी इकाई का चुनाव भी लोकतांत्रिक तरीक़े से करता है। पूर्व मंडल अध्यक्ष सह नए मंडल डेलीगेट भागीरथ मंडल ने कहा कि मुफस्सिल गिरिडीह पश्चिमी भाग शुरू से भाजपा का गढ़ रहा है। समारोह में रा...