गाजीपुर, जनवरी 3 -- गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम आगमन सात जनवरी को सड़क मार्ग से गोरखपुर से गाजीपुर के रास्ते काशी जाते समय होगा। वाराणसी के सीमा कैथी तक जगह जगह स्वागत किया जाएगा। यह बात भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष दीलिप पटेल ने कही। कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी का गोरखपुर क्षेत्र से भ्रमण के दौरान गाजीपुर काशी क्षेत्र का पहला जिला है जहां कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत अभिनन्दन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि हैदरगंज से मरदह, सियारामपुर, भडसर, जंगीपुर, महाराजगंज, नन्दगंज, देवकली, सैदपुर, और सिधौना तक मा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत अभिनन्दन किया जाएगा। इसकी योजना रचन...