गिरडीह, दिसम्बर 14 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। कायस्थों की अग्रणी संस्था राष्ट्रीय कायस्थवृन्द ने शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित कर जिला अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित कायस्थ समाज से जुड़े पदाधिकारियों को सम्मानित किया। राष्ट्रीय कायस्थवृन्द के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश कुमार के संचालन में आयोजित इस सम्मान समारोह में जिला अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों में संघ के महासचिव चुन्नूकांत, उपाध्यक्ष विशाल आनंद, संयुक्त सचिव प्रशासन शिवेन्द्र कुमार सिन्हा, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी सुभोनिल सामंता एवं कोषाध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा के अलावा कार्यकारिणी समिति के नव निर्वाचित सदस्य अमित कुमार, उत्तम कुमार, सृष्टि सौम्या एवं वैभव विशाल को संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बुके और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला अधधिवक्ता संघ के अध्यक्ष...