नैनीताल, अगस्त 24 -- नैनीताल। उत्तराखंड ग्वल सेवा संगठन के संस्थापक अधिवक्ता पंकज कुलौरा व युवाशक्ति प्रदेश अध्यक्ष आशीष दुम्का ने संगठन की ओर से नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल और पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दर्मवाल को उनके हल्द्वानी आवास पर पहुंचकर बधाई दी। उम्मीद जताई कि वे पूरे जिले में ग्राम पंचायत के बूथ स्तर तक विकास कार्य करेंगे। इस दौरान दीपा दर्मवाल ने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद वह जिले के प्रत्येक गांव में भ्रमण करेंगी तथा गांव के गरीब व जरूरतमंद लोगों को जिला पंचायत की ओर से हर संभव मदद करेंगी। इस दौरान बागेश्वर के जिला पंचायत सदस्य नवीन सिंह परिहार, खुशी परिहार, अनिल नगरकोटी, करन दर्मवाल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.