चाईबासा, जनवरी 14 -- चाईबासा। भाजपा की नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष गीता बलमुचू मंगलवार को खूंटपानी प्रखंड के पूर्णिया गांव के संस्कृत कला भवन पहुंची। यहां खूंटपानी मंडल अध्यक्ष सुदामा हाइबुरु, पूर्व जिला परिसद सदस्य सुशीला पूर्ति के साथ मंडल के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान गीता बलमुचू ने कहा कि संगटन को मजबूत करें। वे हर कदम पर उनके साथ हैं। बैठक का संचालन महामंत्री सोनाराम कुम्हार ने किया। बैठक में शीला केसरी,नारायण जामुदा,कोकिल केशरी,सतारी तिउ,मधुसूदन बोदरा,सिदिव हाइबुरु, साधो हाइबुरु, मंगल सिंह मेलगाण्डी,पुरुषोत्तम पूर्ति,किशोर पूर्ति,सन्नी पासवान,रंजन प्रसाद के अलावे अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...