कोटद्वार, मई 30 -- एमकेवीएन एजुकेशनल ग्रुप के दुर्गापुरी स्थित एमकेवीएन स्कूल में नवनिर्मित स्विमिंग पूल को शुक्रवार को बच्चों के लिए खोल दिया गया। स्विमिंग पूल का उद्धघाटन विद्यालय के संस्थापक प्रकाश चन्द्र कोठारी व कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी ने विधिवत पूजा कर किया। विद्यालय संस्थापक प्रकाश चंद्र कोठारी ने कहा कि स्विमिंग पूल के बन जाने से बच्चे तैराकी के गुर सीख सकेंगे और उन्हें बाहर किसी अन्य स्थान पर तैराकी की बारीकियों को सीखने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी ने कहा कि शरीर के लिए तैराकी सबसे अच्छा व्यायाम है। इसमें शरीर के सभी अंग एक साथ काम करते हैं। तैराकी, हृदय और फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करती है। मौके पर बच्चो ने पूल में तैराकी कर खूब मस्ती की। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका कविता रावत, रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.