रांची, फरवरी 18 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी के बाहरी तालाब स्थित नवनिर्मित सूर्य मंदिर की कलाकृति रात के अंधेरे में अपनी विशेष लाइटिंग से दमक उठती है। मंदिर निर्माण समिति द्वारा छह मार्च को कलश शोभा यात्रा के साथ मंदिर और सूर्यदेव की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम 10 मार्च तक चलेगा। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को विधि-विधान के साथ संपन्न कराने के लिए एक विशेष समिति गठित की गई है जो तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...