लखीसराय, फरवरी 20 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। नगर स्थित रेफरल अस्पताल के सामने करीब एक बीघा परिसर में 7.28 करोड़ की लागत से नव-निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का उद्घाटन बीते 29 सितंबर 2025 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा रिमोट के माध्यम से किया गया था। उद्घाटन के महीनों बाद भी स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं हो सकी थी। जिसका मुख्य कारण बिजली कनेक्शन का लंबित रहना था। अब इस दिशा में बड़ी प्रगति हुई है। जानकारी अनुसार स्वास्थ्य विभाग स्थापना ट्रेजरी के माध्यम से एसबीपीडीसीएल बड़हिया को लंबित बिजली बिल का भुगतान कर दिया गया है। इससे बिजली कनेक्शन का जो मुख्य अवरोध था, वह लगभग समाप्त हो गया है। विद्युत विभाग के कनीय अभियंता (शहरी) रवि राज कुमार ने बताया कि बिल का भुगतान दो दिन पूर्व कर दिया गया है। पेमेंट के बाद वर्क ऑर्डर प्रमंडल क...