पूर्णिया, जनवरी 22 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के भटगामा हाट में नवनिर्मित सार्वजनिक शिव मंदिर का भव्य उद्घाटन एवं शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सात दिवसीय धार्मिक और भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। शिव महोत्सव का प्रथम चरण 8 फरवरी से 14 फरवरी तक आयोजित शिव पुराण कथा से प्रारंभ होगा। इस दौरान वृंदावन धाम से पधारे परम पूज्य विद्वान बाबा के श्रीमुख से शिव पुराण कथा का अमृतमय रसपान कराया जाएगा। प्रतिदिन निर्धारित समय पर होने वाली कथा में महादेव के चरित्र, उनकी महिमा और शिव भक्ति का महत्व विस्तार से बताया जाएगा। महोत्सव का द्वितीय और मुख्य चरण 15 फरवरी को आयोजित होगा, जो भटगामा के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.