सिमडेगा, मार्च 24 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड के गड़ियाजोर में नवनिर्मित श्रीराम जानकी मंदिर का तीन दिवसीय में स्थापित प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सोमवार को शुरु हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरु हुई। कलश यात्रा का नेतृत्व रामरेखा धाम के महंत उमाकांत जी महाराज ने किया। जहां सैंकड़ों महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा बाजे गाजे के साथ मंदिर परिसर से निकलकर गांव भ्रमण करते हुए खालीजोरा नदी पहुंची। जहां पुरोहितों के द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश में जल भरवाया गया। इसके बाद श्रद्धालु जल लेकर पुनः मंदिर परिसर पहुंचे। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु जय श्रीराम का नारा लगाते हुए चल रहे थे। मंदिर परिसर स्थित यज्ञ मंडप में कलश स्थापना के बाद पंडित सूरज बीसी की अगुवाई में पंडितों एवं यजमानों के द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.