सिकरीगंज (गोरखपुर) हिन्दुस्तान संवाद, जून 23 -- नवनिर्मित लिंक एक्सप्रेसवे पर सोमवार की शाम भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह के साथ हादसा हो गया। गोरखपुर में उनकी गाड़ी एक दूसरी गाड़ी को बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विधायक बाल-बाल बचे हैं। उन्हें हल्की चोट आई है। उनके सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं। विधायक गोरखपुर से लखनऊ जा रहे थे। तीन दिन पहले 20 जून को इस एक्सप्रेसवे का सीएम योगी ने उद्घाटन किया था। इस लिंक एक्सप्रेसवे के शुभारंभ से गोरखपुर से लखनऊ की दूरी काफी कम हो गई है। कैम्पियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे से सोमवार की देर शाम लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान सिकरीगंज थाना क्षेत्र के छतियारी गांव के समीप उनकी गाड़ी के आगे अचानक एक गाड़ी आ गई। उसे बचाने के प्रयास में विधायक की गाड़ी असंतुलित हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.