गौरीगंज, मार्च 8 -- अमेठी। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने इन्हौंना थाना क्षेत्र के हजारीबाग में नवनिर्मित महिला पिंक बूथ का लोकार्पण किया। मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन हेतु महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से इंडोरामा कंपनी के सहयोग से इस पिंक बूथ का निर्माण कराया गया है। एसपी ने कहा कि पिंक बूथ के माध्यम में महिला सम्बन्धी अपराधों में तत्काल सहायता व सुरक्षा प्रदान की जा सकेगी। इस मौके पर एएसपी हरेन्द्र कुमार, सीओ अजय सिंह, एचआर हेड इंडोरामा मनोज कुमार झा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.