अररिया, जून 30 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के परवाहा पंचायत के वार्ड संख्या 14 में नवनिर्मित मंदिर में श्रीराम दरबार एवं गणेश जी के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व गाजेबाजे के साथ सभी प्रतिमाओं को नगर भ्रमण कराया गया। नवनिर्मित मंदिर के सामने यज्ञ मंडप भी सुज्जित किया गया, जहां प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े अनुष्ठान व हवन-पूजन संपन्न हुआ। अनुष्ठान के पंडित सूर्यकांत मिश्र ने बताया कि विधि-विधान से सभी देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। बताया कि पहले दिन पूजन के बाद इन सबको नगर भ्रमण कराने का विधान है। इसके बाद अलग-अलग द्रव्यों में अधिवास कराया जाएगा। सूर्यकांत मिश्र ने बताया कि समाजसेवी मुरलीधर मिश्र के द्वारा आर्थिक सहयोग से मंदिर का निर्माण और देवी-देवताओं के प्रतिमा का प्राण प...