गिरडीह, फरवरी 11 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर विधानसभा में शोभा की वस्तु बने नवनिर्मित उच्च शैक्षणिक संस्थानों को जल्द चालू किए जाने की मांग की गई है। विधायक नागेंद्र महतो ने मंगलवार को रांची पहुंचकर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार से मुलाकात कर यह मांग की है। बगोदर में नवनिर्मित पॉलिटेक्निक, डिग्री एवं बिरनी में डिग्री कॉलेज को जल्द चालू किए जाने की मांग की गई है। मुलाकात के दौरान प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार ने विधायक को आश्वस्त करते हुए बताया कि पॉलिटेक्निक कॉलेज बगोदर, डिग्री कॉलेज बगोदर तथा मॉडल डिग्री कॉलेज बिरनी को आगामी शैक्षणिक सत्र से शुरू करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि इन शिक्षण संस्थानों के शुरू होने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के लिए दूर नहीं ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.