लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 9 -- पलियाकलां, संवाददाता। निदेशक वानिकी प्रशिक्षण संस्थान कार्यालय कानपुर द्वारा नवनियुक्त 54 प्रशिक्षु वन दरोगा ट्रेनिंग भ्रमण पर दुधवा टाइगर रिजर्व पहुंचे। प्रशिक्षुओं को दुधवा टाइगर रिजर्व की नामित टीम द्वारा कल सायं ही वन एवं वन्यजीवों के सुरक्षार्थ की जा रही पेट्रोलिंग एवं वन्यजीव हाथी तथा गैंडा प्रबंधन की जानकारी देने के लिए उन्हें जंगल में सफारी कराई गई। सोमवार को प्रशिक्षुओं को वन्य जीव प्रतिपालक दुधवा महावीर सिंह के नेतृत्व में दुधवा की टीम द्वारा गौरीफंटा, बनकटी व नेपाल सीमा की सीमावर्ती चुनौतियों से संबंधित अनुभव देने के लिए पैदल शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान गौरीफंटा, बनकटी एवं दुधवा रेंज का स्टाफ भी सम्मिलित रहा और सीमावर्ती वन प्रबंधन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने संबंधी जा...