आरा, दिसम्बर 7 -- आरा, हिप्र.। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नवनियुक्त हेडमास्टर को प्रभार देने को ले डीईओ ने उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभी प्रभारी हेडमास्टर व हेडमास्टर को निर्देश दिया है। पूर्व से मिडिल स्कूल के हेडमास्टर जो उत्क्रमण के बाद उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी हेडमास्टर के रूप में कार्य कर रहे थे। उनकी ओर से प्रभार नहीं देने के मामले को डीईओ ने विभागीय आदेश का उल्लंघन बताया है। मालूम हो कि विभागीय निदेशानुसार उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नवनियुक्त हेडमास्टर को संपूर्ण प्रभार दिया जाना है। लेकिन, डीईओ को प्राय: यह शिकायत मिल रही है कि प्राइमरी व मिडिल स्कूलों के तत्कालीन हेडमास्टर व प्रभारी हेडमास्टर की ओर से उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय का प्रभार नवनियुक्त हेडमास्टर को नहीं दिया ज...