जमशेदपुर, जनवरी 28 -- 28 फरवरी बुधवार को शाम 4:00 बजे झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, जमशेदपुर1 एवं 2 इकाई द्वारा जमशेदपुर 1 एवं 2 प्रखंड में पदस्थापित नवनियुक्त सहायक आचार्य इंटरमीडिएट (1 से 5 )एवं सहायक आचार्य स्नातक प्रशिक्षित ( 6 से 8 )के लिए संघ द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन राजस्थान विद्या मंदिर साकची जमशेदपुर के सभागार में रखा गया है। उक्त सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षाअधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी ,जमशेदपुर एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जमशेदपुर 1 एंड 2 होंगे। सभी नवनियुक्त सहायक आचार्य से संघ ने उक्त सम्मान समारोह में शामिल होने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.