अररिया, फरवरी 5 -- अररिया, निज संवाददाता नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों की गृह जिला में पोस्टिंग करने,10 वर्षों की सेवा पूरी कर चुके राजस्व कर्मचारियों को वरीयता के आधार पर पदोन्नति देने सहित लंबित मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारियों ने राज्यव्यापी आंदोलन तेज कर दिया है। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर राजस्व कर्मचारियों ने गुरुवार को जिला मुख्यालयों स्थित धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना दिया।राजस्व कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार की दमनकारी नीतियों और विभाग द्वारा पूर्व में हुए समझौतों का कार्यान्वयन न होने से उनमें भारी आक्रोश है। जिला राजस्व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शमीम अंसारी,सचिव सुबित कुमार ने बताया कि वर्ष 2025 में विभाग के साथ हुए समझौते में 17 सूत्री मांगों को मान लिया गया था, लेकिन अब तक उन पर अ...