सहारनपुर, जुलाई 7 -- चिलकाना, सहारनपुर अखिल भारतीय वैश्य समाज ने चिलकाना मंडल के नवनियुक्त उपाध्यक्ष हिमांशु गर्ग का भव्य स्वागत किया। उन्हें पटका व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री संजय गर्ग और वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रांतीय सदस्य पंकज गर्ग, मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता और महानगर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने समाज की एकजुटता पर बल दिया। साथ ही सभी अतिथियों का आभार जताया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष मास्टर प्रीतम गोयल, जिला उपाध्यक्ष वत्सल गुप्ता, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष विनीत गुप्ता, जनेश्वर प्रसाद गुप्ता, श्याम कुमार गुप्ता, श्रीकांत गुप्ता, आदेश गुप्ता आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.