चतरा, दिसम्बर 22 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। नवनियुक्त भाजपा के मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह व कार्यकारी अध्यक्ष शिवकुमार राणा ने रविवार को मां भद्रकाली मंदिर में विधिवत रूप से पूजा अर्चना किया। उन्होंने सर्वप्रथम मां भद्रकाली मंदिर सहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर, राम जानकी मंदिर, कोटेश्वर नाथ मंदिर, शनि देव मंदिर, पंचमुखी जी हनुमान मंदिर समेत अन्य देवालयों में भी पूजा अर्चना किया। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने मंडल अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्ष को माला पहनकर स्वागत करते हुए उनके राजनीतिक जीवन के मंगल कामना की। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूजा अर्चना के पश्चात भव्य मोटरसाइकिल रैली भी निकाली। मालूम हो कि नवनियुक्त अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह पूर्व में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष थे उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाया व स...