हरिद्वार, फरवरी 11 -- नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में भाजपा शिवालिक नगर, केशव नगर मंडल और अन्य नवनियुक्त मोर्चा मंडल अध्यक्षों का अभिनंदन किया गया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा अनुशासित, राष्ट्रवादी एवं जनसेवा को समर्पित संगठन है। कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से ही संभव है। नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस मौके पर वेदांत चौहान, सुधांशु राय, नीतू चौधरी, सपना पंडित, रविंद्र उनियाल, ऋषिपाल चौहान, पवन कुमार वर्मा, गौतम पाल, रवि कुमार, सुहैल अहमद, राव फरमान, कैलाश भंडारी और बिन्दर पाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.