रिषिकेष, जुलाई 1 -- नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मंगलवार को नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि मुझे शुरू से ही संतों का आशीर्वाद मिलता रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रायवाला के खांड गांव स्थित नृसिंह वाटिका आश्रम पहुंचे। वहां उन्होंने नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज का आशीर्वाद लिया। कहा कि उन्हें विश्वास है कि जीवन के हर क्षेत्र में उन्हें संतों का आशीर्वाद मिलता रहेगा। नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि महेंद्र भट्ट जब छात्र राजनीति में भी थे, तब से लेकर आज तक हमेशा संतों के सानिध्य में रहे और यही कारण है कि उनका राजनीतिक जीवन बेदाग छवि का रहा है। उन्होंने महेंद्र भट्ट के राजनीतिक जीवन की उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए भगवान नृसिंह देवता और बद्रीनाथ के दरबार में कामना की। मौ...