विकासनगर, मार्च 20 -- विकासनगर, कार्यालय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी विकासनगर शहर मंडल की ओर से नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भाजपा देहरादून ग्रामीण मीता सिंह का विकासनगर में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए संगठन की रीति-नीति के अनुसार संगठात्मक कार्य करने का आह्वान किया मंडल अध्यक्ष शुभम गर्ग के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में पूर्व विधायक विकासनगर व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कुलदीप कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष हरबर्टपुर व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा नीरू देवी भी उपस्थित रही। कार्यक्रम में प्रेमचन्द जैन,अनिल जैन, विपुल मूसला, शांति जुवांठा, नीरज अग्रवाल,संदीप मोंगा,सबल सहरावत, प्रभात ठाकुर, आदित्य वर्मा, संतोष रावत, सुमन काशव , गंगा गुरुंग, बिंदिया शर्मा, गुड्डी देवी, जगप्रीत आदि मौजूद रहे...