गया, फरवरी 25 -- ई-किसान भवन में मंगलवार को नव नियुक्त कृषि पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। नव नियुक्त अनुमंडल कृषि पदाधिकारी और प्रखंड कृषि पदाधिकारी को बीज गुणन प्रक्षेत्र, सिंघापुर का परिभ्रमण कराया गया। परिभ्रमण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक और जरूरी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण और परिभ्रमण में 35 नवनियुक्त कृषि पदाधिकारी शामिल हुए। प्रशिक्षण में कृषि समन्वयक श्रीराम शर्मा शास्त्री ने बताया कि यहां की भौगोलिक स्थिति की जानकारी दी। बड़े पैमाने पर हो रहे फसलों के उत्पादन के बारे में अवगत कराया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी टिकारी सरोज मेहता ने परंपरागत विधि को छोड़ नए तकनीक विधि से खेती करने पर जोर दिया। लोगों को उससे होने वाले फायदे के बारे में बताने पर फोकस किया। मौके पर प्रगतिशील किसान डॉ. आशीष कुमार, डाटा इंट्री ऑपरेटर संतोष कुमार मौजूद रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.