अलीगढ़, मार्च 21 -- फोटो.. अलीगढ़। कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ठा. सोमवीर सिंह का शुक्रवार को मैरिस रोड स्थित जिया कंपाउड पर कांग्रेसियों ने स्वागत किया। एक दिन पहले कांग्रेस हाईकमान ने ठा. सोमवीर सिंह को दोबारा कांग्रेस का जिलाध्यक्ष घोषित किया था। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. जियाउद्दीन राही, दिलीप शेखर समेत अन्य नेताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव रूही ज़ुबेरी, बादल कुमार, राजकुमार, विक्की चौहान, अजय कुमार सविता, मो. शाहबाज जियाउद्दीन मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...