मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 1 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मिशन भारती रिसर्च इनफार्मेशन सेंटर व बिहार गुरु के तत्वावधान में विभिन्न क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वालीं नारी शक्ति को हरिसभा पूजा मंडप के सामने सम्मानित किया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अविनाश तिरंगा ने कहा कि यह सम्मान आने वाली पीढ़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। चयन समिति के अध्यक्ष साहित्यकार डॉ. संजय पंकज ने कहा कि नारी सशक्तीकरण केवल एक नारी नहीं बल्कि समाज के विकास का मूलमंत्र होना चाहिए। चुनरी, स्मृति चिन्ह और मां का प्रसाद देकर नवदुर्गा शक्ति सम्मान से प्रो. शिउली भट्टाचार्य, डॉ. कुमारी वंदना, डॉ. प्रज्ञा कुमारी, डॉ. चंचला कुमारी, प्रीती. कश्यप, साक्षी, डॉ. मिनाक्षी, डॉ. रंजना भारती एवं पूनम वर्मा को सम्मानित किया गया। समारोह में पूर्व मंत्री सुरेश शर...