पीलीभीत, अप्रैल 1 -- नवरात्र पर नव दुर्गा मंदिर में महिला श्रद्धालुओं द्वारा दीपोत्सव भजन संध्या कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। माता रानी के दरबार में दीप जलाकर महिलाओं ने बुराइयां त्यागने का संकल्प लिया। मोहल्ला दुर्गा प्रसाद स्थित नव दुर्गा मंदिर में दीपोत्सव भजन संध्या कार्यक्रम मनाया गया। सर्वप्रथम महिलाओं ने मंदिर में स्थित मां दुर्गा के नौ रूपों की प्रतिमाओं का श्रंगार कर दीप जलाए। इसके उपरांत फल प्रसाद अर्पित किया। दीप जलाते समय महिलाओं ने बुराइयां त्यागने और अच्छाइयों को ग्रहण करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम आयोजक मंदिर व्यवस्थापक मीना रस्तोगी ने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला श्रद्धालुओं के अंदर धार्मिक भावना पैदा कर बुराइयों से दूर रहना है। कार्यक्रम में महिला श्रद्धालुओं ने ढोलक मजीरा बजा कर माता रानी के छं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.