अररिया, दिसम्बर 9 -- भरगामा, एक संवाददाता नवटोल धनेश्वरी में बीते दिनों हुए दोहरे हत्याकांड के एक आरोपी को भरगामा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने नवटोल धनेश्वरी भटगामा वार्ड संख्या 13 में हुए दोहरे हत्याकांड के नामजद अभियुक्त भूदेव यादव उर्फ बुट्टीप यादव (पुत्र स्व. भोला यादव) को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे उसके कामत पर सोए हुए स्थिति में दबोच लिया। बताते चलें कि नवटोल धनेश्वरी वार्ड संख्या 13 में हुए इस हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। घटना में दो लोगों की निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। वहीं नयन यादव को उसके ही घर में जिंदा जलाकर मार दिया गया। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद गांव में भय और तनाव का माहौल बन गया था। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से अलग-अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.