लखीसराय, दिसम्बर 17 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में मंगलवार को सीएस डॉ उमेश प्रसाद सिंह के अधक्षता में नवजात शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कर्मियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आरंभ किया गया। डीपीएम सुधांशु नारायण लाल ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जन्म के समय एवं जन्म के तुरंत बाद नवजात शिशु को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं जीवनरक्षक देखभाल प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना है। प्रशिक्षण में शामिल विभिन्न क्षेत्र के चिन्हित स्टाफ नर्स एवं एएनएम को प्रशिक्षक के रूप में हलसी सीएचसी में तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ए रहमान ने नवजात शिशु के पुनर्जीवन तत्काल शिशु देखभाल, तापमान संरक्षण थर्मल केयर, नाल काटने की सुरक्षित प्रक्रिया, त्वचा से त्वचा संपर्क स्किन टू स्किन केयर, शीघ्र एवं अनन्य स्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.