लखनऊ, जुलाई 2 -- वृक्षारोपण महा अभियान 2025 में प्रदेश का पौधारोपण लक्ष्य 35 करोड़ है। इसमें पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का लक्ष्य 12.60 करोड़ तथा अन्य विभागों का लक्ष्य 22.4 करोड़ है। 01 से 07 जुलाई (वन महोत्सव) के बीच जन्मे नवजात शिशुओं को ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट के साथ एक पौधा भेंट के रूप में उनके अभिभावकों को दिया जाएगा। पौधों की देखभाल के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। प्रदेश के प्रत्येक जिले में 'अटल वन', 'एकता वन', 'एकलव्य वन' और 'शौर्य वन' विकसित किए जा रहे हैं। ये वन पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गौरव के प्रति सम्मान की भावना जगाने में मदद करेंगे। इसके अतिरिक्त नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों में स्थानीय प्रजातियों के संरक्षण के 'आक्सी वन' भी स्थापित किये जा रहे हैं। यह बातें पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्...