बुलंदशहर, जनवरी 29 -- कल्याण सिंह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध जिला महिला अस्पताल में गुरुवार को नवजात शिशुओं की सुरक्षा और उनके इलाज को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। जिससे नवजात शिशुओं को मेडिकल कॉलेज में बेहतर इलाज दिया जा सके। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मनीषा जिंदल के निर्देशन में गुरुवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एनआरपी (नियोनेटल रिससिटेशन प्रोग्राम) प्रशिक्षण शिविर में विशेषज्ञों ने स्टाफ को बताया कि जन्म के बाद यदि बच्चा सांस न ले, तो उसे कैसे फौरन जीवनदान दिया जाए। प्रशिक्षण के दौरान बाल रोग विशेषज्ञों, एनेस्थीसिया विशेषज्ञों, लेबर रूम की नर्सों और आशा कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। मीडिया प्रभारी डॉ. पीके झा ने बताया कि प्रसव के दौरान कई बार नवजात को सांस लेने में कठिनाई होती है।...